चंपई सोरेन ने कहा कि पिछले 18 घंटे से राज्य में कोई सरकार अस्तित्व में नहीं है। राज्य में असमंजस की स्थिति बनी है।
सत्ताधारी विधायकों को हैदराबाद ले जाने के लिए 2 विशेष चार्टड प्लेन रांची एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। इन्हीं विमानों से कांग्रेस, आरजेडी, झामुमो और लेफ्ट के विधायकों को हैदराबाद ले जाया जायेगा।
JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन चुने गये हैं। नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा है कि, "गुरु जी हमारे आदर्श हैं। गुरु जी के आदर्श को मानकर हम झारखंड में अस्मिता बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
विधायक दल के नेता चुने गए चंपई सोरेन ने दोबारा राज्यपाल से समय मांगा है। बुधवार देर शाम राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात का दोबारा समय मांगा है।
चंपाई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, राज्यपाल ने अभी नहीं दिया समय
झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। चंपई झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हैं। इसके साथ ही वो झामूमो के उपाध्यक्ष भी हैं।
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में एक दंपती के गोली लगे शव मिले हैं। जानकारी के अनुसार विनोद (38) और उसकी पत्नी गाजियाबाद में करीब 18 से 20 साल से रहते थे।
आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी दिन के 1 बजे से पूछताछ करेगी। इस दौरान स्थिति सामान्य रहे इसलिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के सामने पेश हो सकते हैं। लैंड स्कैम मामले में उनसे दोबारा पूछताछ की जाएगी। यह पूछताछ सीएम आवास में होगी।
रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रांची में बुधवार को सुबह 9 बजे से लेकर रात 10 बजे तक धारा 144 लगाई गई है।
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 3 जवान घायल हो गए। 14 जवान जख्मी हैं। घायलों को एयर एंबुलेंस से जगदलपुर लाया गया है।
JMM के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा है कि सीएम हेमंत निजी काम से दिल्ली गये हैं, लौट आयेंगे। आगे उन्होंने सीएम हेमंत को लेकर भ्रम की स्थिति नहीं पैदा करने की अपील की है।