logo

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 3 जवान शहीद; 14 जख्मी

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 3 जवान शहीद; 14 जख्मी

द फॉलोअप नेशनल डेस्क:

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 3 जवान घायल हो गए। 14 जवान जख्मी हैं। घायलों को एयर एंबुलेंस से जगदलपुर लाया गया है। आरंभिक जानकारी के मुताबिक प्रदेश के बस्तर जिला अंतर्गत टेकलगुड़ेम कैंप में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया। बताया जाता है कि जोनागुड़ा-अलीगुड़ा इलाके में कोबरा, एसटीएफ और डीआईरजी की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी तभी पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग झोंक दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालकर जवाबी फायरिंग की। हालांकि, उग्रवादियों द्वारा की गई भारी फायरिंग में 3 जवान शहीद हो गए। 

बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।