logo

गुरुजी के आदर्शों से बचाएंगे झारखंड की अस्मिता, चंपई सोरेन बोले

मपोसजोग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन चुने गये हैं। नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा है कि, "गुरु जी हमारे आदर्श हैं। गुरु जी के आदर्श को मानकर हम झारखंड में अस्मिता बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। यहां के आदिवासी मूलवासी के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी है। उन्होंने झारखंड को कैसे सवारना है यह बताया है। आपलोगों ने देखा है कि कैसे सालों से आदिवासियों की आवाज़ को दबाया जा रहा है। ये वर्षों से है आज नया नहीं है"

झामुमो के वरिष्ठ नेता हैं चंपई
बता दें कि बुधवार को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया है। चंपई झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हैं। इसके साथ ही वो झामुमो के उपाध्यक्ष भी हैं। चंपई सोरेन सरायकेला से विधायक हैं। उनके पिता सेमल सोरेन किसानी करते थे। चंपई ने भी खेती की है। चंपई, हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के सहयोगी रहे हैं। झारखंड के आंदोलन में चंपई ने शिबू सोरेन का साथ दिया था। हेमंत सोरेन सार्वजनिक मंचों पर भी चंपई सोरेन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए दिखे हैं।


हेमंत कैबिनेट में बने मंत्री
जुलाई 2013 में हेमंत सोरेन की अगुवाई में बनी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में चंपई सोरेन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन मंत्री बनाया गया। इस दौरान जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर हेमंत सोरेन ने 1 साल पांच महीने पंद्रह दिनों तक सरकार चलाई। वहीं, दूसरी बार 2019 में फिर से हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर चंपई सोरेन को परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रखा गया है।