logo

विधायकों को हैदराबाद ले जाने रांची एयरपोर्ट पर लैंड हुए 2 चार्टेड विमान

 विधायकों को हैदराबाद ले जाने रांची एयरपोर्ट पर लैंड हुए 2 चार्टेड विमान

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

सत्ताधारी विधायकों को हैदराबाद ले जाने के लिए 2 विशेष चार्टड प्लेन रांची एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। इन्हीं विमानों से कांग्रेस, आरजेडी, झामुमो और लेफ्ट के विधायकों को हैदराबाद ले जाया जायेगा। बता दें कि सत्ताधारी विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को खत्म करने के लिए सत्तापक्ष की तरफ से यह कदम उठाया गया है। सत्तापक्ष के विधायक सोमवार देर शाम से ही रांची के सर्किट हाउस में जमा हैं। इस दौरान विधायकों का मूवमेंट सर्किट हाउस और मुख्यमंत्री आवास के बीच होता रहा है। बुधवार देर शाम सभी विधायक टूरिस्ट बसों में सवार होकर राजभवन पहुंचे थे ताकि समर्थन पत्र के साथ राज्यपाल के समक्ष उनकी परेड कराई जा सके।