सियासी गहमा-गहमी के बीच CM हेमंत सोरेन आज दोपहर तक रांची पहुंच सकते हैं। जेएमएम खेमे से मिल रही खबरों में कहा गया है कि राजधानी के पहुंचने के बाद वे सरकारी गेस्ट हाउस में विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।
देश में 7 दिनों के अंदर CAA कानून लागू हो जायेगा। मोदी कैबिनेट में मंत्री शांतनु ठाकुर ने रविवार को प बंगाल में एक सभा में बोलते हुए ये दावा किया।
धुर्वा की एक चाय दुकान में एक अनियंत्रित कार घुस गयी। मिली खबर में दो लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम चार्टड विमान से शनिवार की शाम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, अलग-अलग बैंकों के 2 एटीएम कार्ड, 2 बाइक और 2 आधारकार्ड बरामद किये हैं।
दामोदर नद बचाओ अभियान के मद्देनजर सरयू रॉय ने सीएम हेमंत सोरेन से आग्रह किया है। सरयू ने सीएम को बोकारो उपायुक्त और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश देने को कहा है।
सुरक्षाबल के जवानों ने चाईबासा के तुम्बाहाका जंगल में 3 आईईडी बम बरामद किया है। चाईबासा के टोन्टो थानाक्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका जंगल में नक्सलरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने 3 आईईडी और 5 स्पाइक होल्स बरामद किया है।
अदालत ने सुनवाई करते हुए कहा कि घोटाले से प्राप्त राशि और मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में गिरफ्तार हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी से ED आगे भी पूछताछ करेगी।
सीएम से पूछताछ के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने के आरोप में झामुमो समर्थक, CRPF और अन्य पर केस
धनबाद बैंक मोड़ स्थित श्रीराम प्लाजा के एक निजी कार्यालय में कार्यरत एक युवती की मिली लाश है। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व से युवती लापता थी।
जामताड़ा साइबर पुलिस (Jamtara Cyber Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने छापामारी कर 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री आवास के 500 मीटर के दायरे में धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी वापस लौट गए हैं।