The Followup द्वारा खबर प्रकाशित किये जाने के बाद सरिता देवी के तीन छोटे बच्चों के साथ टूटे हुए मिट्टी के घर में भूखे पेट रातें काटने को मजबूर इस बेबस मां की खबर सामने आने के बाद कई समाजसेवी, स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि परिवार की सहायता के लिए आगे आए हैं
चतरा जिले का नाम रोशन करते हुए एसएस हाई स्कूल सिमरिया की छात्रा आकांक्षा कुमारी ने इंटर साइंस में शानदार प्रदर्शन किया है।
सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ु प्रखण्ड के सुदूरवर्ती गांव ईचाडीह के अनुपम लाहा ने ISC इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में 459 अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान लाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जामताड़ा में किराना दुकानदार के बेटे पवन केशरी ने जैक इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में वाणिज्य संकाय में जिला टॉप किया है।
बोकारो जिला के कसमार प्रखंड अंतर्गत खैराचातर गांव की छोटी कुमारी जैक की 12वीं बोर्ड परीक्षा में झारखंड टॉपर बनी है। छोटी कुमारी ने 487 अंक हासिल किए हैं।
आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में संत जेवियर स्कूल, रांची के छात्र निरमित सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। कांके रोड निवासी निरमित ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह शानदार सफलता प्राप्त की।
अगर इरादे मजबूत हों तो मंजिल दूर नहीं रहती। अभावों की लंबी छाया और संघर्ष से भरे बचपन के बीच गीता गोराई ने जैक मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूर्वी सिंहभूम जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
सीमित संसाधनों और सख्त दिनचर्या के बीच पढ़ाई का संतुलन बनाते हुए जयपुरा की शिप्रा प्रधान ने मैट्रिक परीक्षा में 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर पूर्वी सिंहभूम जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा के छात्र ओम ने कुल 500 में से 492 अंक अर्जित किए। ओम कुमार ने संस्कृत और गणित में 99-99 अंक, विज्ञान में 98, अंग्रेजी में 97 और हिंदी में 92 अंक हासिल किए हैं।
गोड्डा के 100 फीसदी दिव्यांग छात्र फैजानउल्लाह ने मुंह से लिखकर मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 93.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। झारखंड के 25 साल के इतिहास में फैजान पहले दिव्यांग हैं जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है।
JAC ने आज 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें रांची के सन्नी वर्मा ने पूरे राज्य में टॉप कर इतिहास रच दिया है। सन्नी ने 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं
जैक की 10वीं बोर्ड परीक्षा में हजारीबाग की 5 बेटियों ने टॉप-3 में जगह बनाई है। सभी बच्चियां हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा हैं। प्रियांशु कुमारी 99.60 फीसदी अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी हैं।