पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा 12 साल के शासन को अमृतकाल बता रही है, लेकिन यह अमृतकाल नहीं, विषकाल है।
राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अयोध्या स्थित राम मंदिर में मिलने वाले चढ़ावे और दान की राशि को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। श्रीराम के नाम पर मिलने वाला चढ़ावा और दान किसके पास पहुंच रहा है
अबूआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने रांची में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से शिष्टाचार मुलाकात की और मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी
बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को GI टैग मिला है। नालंदा जिले की सदियों पुरानी हस्तकरघा कला ‘बावन बूटी साड़ी’ एवं फैब्रिक को भौगोलिक संकेतक टैग मिल गया है।
नालंदा में रविवार को मलमास मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपू पलट गई। केके पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपू में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
असम के जोरहाट एयरबेस पर शनिवार को AN-32 विमान हादसा हुआ। इस हादसे में बिहार के दो वीर सपूतों अग्निवीर दानिश आलम और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार शहीद हो गए। आज उनका पार्थिव शरीर विशेष वायुसेना विमान से बिहटा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने वाला है।
पटना के चर्चित ज्ञान बिंदू कोचिंग संस्थान के संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में मौत हो गई है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि प्रिंस ने बीती रात अत्यधिक शराब पी ली थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी।
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब पति की कथित बेवफाई से नाराज एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
पटना के चर्चित खान सर के कोचिंग विवाद के बीच ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को आयोजित होगी।
बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की रफ्तार बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।