logo

पितृपक्ष मेला : 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस बाथिंग घाट स्टेशन पर रुकेगी

25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस बाथिंग घाट स्टेशन पर रुकेगी

द फॉलोअप, जामताड़ा: 

पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मेला अवधि के दौरान गया जी और आसपास के घाटों पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले अनुग्रह नारायण बाथिंग घाट स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस को दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।

पितृपक्ष मेले के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ के प्रबंधन में भी मदद मिलेगी

यह अस्थायी ठहराव 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इस व्यवस्था से पितृपक्ष के दौरान पिंडदान और तर्पण के लिए वाराणसी, आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी आसानी होगी। वे बिना किसी परेशानी के बाथिंग घाट स्टेशन पर उतर व चढ़ सकेंगे। रेलवे के इस कदम से पितृपक्ष मेले के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ के प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

Tags - Asansol Varanasi MEMU Express Temporary Train Halt Indian Railways East Central Railway