logo

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में अनिवार्य होगी कंप्यूटर शिक्षा, शिक्षा विभाग को कार्ययोजना बनाने का निर्देश

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में अनिवार्य होगी कंप्यूटर शिक्षा, शिक्षा विभाग को कार्ययोजना बनाने का निर्देश

द फॉलोअप डेस्क:

अगले साल से झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने यह बात रामगढ़ के राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा के लिए सभी सरकारी स्कूलों में जरूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूलों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में काफी समय नहीं लगेगा।

मुख्यमंत्री की छात्रों को सलाह

उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को लेकर लगातार मेहनत करते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को बेहतर मेहनत करते रहने की जरूरत है, जबकि 70 से 80 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र भी आगे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से मोबाइल फोन का अनावश्यक इस्तेमाल नहीं करने और समय का सदुपयोग करने की अपील की। साथ ही नियमित रूप से होमवर्क करने और स्कूल में अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी।

पीटीएम से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री ने पीटीएम यानी पैरेंट्स-टीचर मीटिंग को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच नियमित संवाद से बच्चों की पढ़ाई और उनके विकास को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की बुनियादी व्यवस्था या सुविधाओं में अगर कोई कमी हो, तो अभिभावक इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को दें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय रूप से सहयोग करने की अपील की। सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है। इसी दिशा में अगले वर्ष से कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किए जाने की तैयारी है।

Tags - Samrat Chaudhary Bihar CM Patna School PTM Parent Teacher Meeting Government School Education