दुमका लोकसभा सीट से सीता सोरेन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी सहित कई अन्य भाजपा के लोग मौजदू रहे।
दुमका से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन आज अपना चुनावी पर्चा दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ सीएम चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन और मंत्री बसंत सोरेन मुख्य रूप में उपस्थित रहेंगे।
दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सीता सोरेन सुबह करीब 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करने के लिए समाहरणालय जाएंगी
दुमका बस स्टैंड परिसर में एक व्यक्ति की लू से मौत हो गई है।
दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रिंगरोड में दो दोस्तों को ट्रक ने कुचल दिया। घटना में अखिलेश साह(46) और धर्मेंद्र कुमार (37) की मौके पर ही मौत हो गई।
दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान नीलकंठ यादव (55) के रूप में हुई है
दुमका में एक प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मां और बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मसलिया थाना क्षेत्र की है। दोनों का इलाज पीजेएमसीएच में चल रहा है।
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां मामा लगने वाले एक 23 साल के युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।
दुमका नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर के बाउरीपाड़ा इलाके में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पालो मांझी उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। पप्पू की तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पप्पू अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था।
दुमका में संदेहास्पद स्थिति में एक नाबालिग आदिवासी लड़की शव पेड़ से लटकता मिला है। मामला काठीकुंड थाना के बड़तल्ला गांव का है। मृतका आमगाछी गांव की रहने वाली थी। सबसे पहले शव पर ग्रामीणों की नजर गई ग्रामीणों ने शोर मचाया।
नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मोहल्ले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक सनकी प्रेमी ने एक तरफा प्यार में एक युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की है। युवक ने युवती पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।
जरमुंडी थाना क्षेत्र के हरिपुर में शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने एक नाश्ते की दुकान पर तेजाब फेंक दिया। बताया जा रहा है कि नाश्ता उधार नहीं मिलने के कारण असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया।