दुमका
जरमुंडी थाना क्षेत्र के हरिपुर में शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने एक नाश्ते की दुकान पर तेजाब फेंक दिया। बताया जा रहा है कि नाश्ता उधार नहीं मिलने के कारण असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना में दुकानदार सहित सात लोग घायल हो गये। जरमुंडी थाना प्रभारी दयानंद साह ने रामनाथ साह की मिठाई की दुकान में दो नाश्ता उधार न देने पर आक्रोशित हो गये और तेजाब फेंक दिया। आरोपी का नाम शिवम है उसे नाश्ता उधार नहीं मिला तो वह गुस्सा हो गया अपने घर गया और परिवार के एक सदस्य के साथ तेजाब की बोतल लेकर आया। और दोनों ने दुकान पर तेजाब से हमला कर दिया। जिससे 7 लोग घायल हो गये।

घायलों का इलाज चल रहा
थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जरमुंडी में किया गया। घायलों की पहचान विनोद साह, फुलमनी हांसदा, जिया मांझी, गुड्डू साह, प्रतीम घोष, सुधांशु रक्षित एवं रामनाथ साह के रूप में हुई है। दुकानदार ने जरमुंडी थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
