logo

गुस्साकर मायके गई पत्नी को वापस बुलाता रहा पति, नहीं लौटी तो उठा लिया यह खौफनाक कदम

गुस्साकर मायके गई पत्नी को वापस बुलाता रहा पति, नहीं लौटी तो उठा लिया यह खौफनाक कदम

द फॉलोअप टीम, दुमकाः
दुमका नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर के बाउरीपाड़ा इलाके में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पालो मांझी उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। पप्पू के तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पप्पू अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। वह वाहन चालक था और घर शराब पीकर हर दिन घर आया करता था। इस वजह से उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। एक महीने  पहले उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी नारज होकर अपने तीनों बच्चों को लेकर मायके आसनसोल चली गई। इस बीच पति ने आसनसोल जाकर समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन पत्नी वापस आने के लिए तैयार नहीं हुई। 


दीपावली में भी नहीं लौटी पत्नी 
दीपावली में पप्पू अपनी पत्नी से गुजारिश कर रहा था कि वह वापस आ जाए। लेकिन पत्नी ने साफ इनकार कर दिया। इसलिए पालो ने रविवार की रात जमकर शराब पी। सोमवार सुबह पालो की मां किसी काम के लिए घर से बाहर गई। जब वह वापस आई तो देखा कि बेटे के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कमरे में पालो का शव पड़ा था। इसके बाद पप्पू की मां ने ने अपने छोटे को जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर नगर थाना की पुलिस आई और शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पति की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी बच्चों समेत घर लौट आई। पत्नी पर दुखों का पहाड़ गिर गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N