logo

दुमका : पेड़ से लटकता आदिवासी लड़की का शव बरामद, हत्या की आशंका

पेड़ से लटकता आदिवासी लड़की का शव बरामद, हत्या की आशंका

दुमका: 
दुमका में संदेहास्पद स्थिति में एक नाबालिग आदिवासी लड़की शव पेड़ से लटकता मिला है।  मामला काठीकुंड थाना के बड़तल्ला गांव का है। मृतका आमगाछी गांव की रहने वाली थी। सबसे पहले शव पर ग्रामीणों की नजर गई ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतका 10वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही वह अपने बड़े पिता के घर बड़तल्ला गांव आई थी। किसी से बिना कुछ कहे ही वह घर से अपने बड़े पापा के घऱ गई थी।


मामला स्पष्ट नहीं 
काठीकुंड थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने बताया कि मंगलवार को परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बेटी गुमशुदा हो गई है, औऱ आज सुबह उसका शव मिला है। शव पूरी तरह से खराब हो चुका है। शव से दुर्गंध आ रही है जिससे यह पता चल रहा है कि कई दिन पहले ही लड़की की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आत्महत्या है या फिर आत्महत्या