logo

दुमका में शख्स के सिर में गोली मारकर हत्या, आंगन में सो रहे थे 

ो्पा.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान नीलकंठ यादव (55) के रूप में हुई है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। घटना देर रात 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि नीलकंठ यादव रात में घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनको गोली मार दी। 


अपराधियों ने नीलकंठ यादव के सिर में गोली मारी है। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह में दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरंजन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी खुद मामले की जांच में जुट गये हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।
 

Tags - Dumka news Dumka latest news Dumka news Dumka crime Dumka Jharkhand Jharkhand latest news