logo

दुमका : महिला को घर ले जाने आया बॉयफ्रेंड, नहीं मानी तो मां सहित पेट्रोल डालकर जला दिया

महिला को घर ले जाने आया बॉयफ्रेंड, नहीं मानी तो मां सहित पेट्रोल डालकर जला दिया

द फॉलोअप डेस्कः
दुमका में एक प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मां और बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मसलिया थाना क्षेत्र की है। दोनों का इलाज पीजेएमसीएच में चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सुनीराम किस्कू नामक प्रेमी अपनी प्रेमिका को अपने घर ले जाना चाहता था। वह जिद पर अड़ गया था। जबकि प्रेमिका नहीं जाना चाहती थी। उसने बात नहीं मानी तो सोमवार रात प्रेमी महिला के घर घुस गया। जहां प्रेमिका की मां साथ में थी। दोनों सो रहे थे। इसी बीच सुनीराम ने दोनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग में मां-बेटी बुरी तरह झुलस गईं। आनन- फानन में दोनों को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।


पहले से शादीशुदा है प्रेमी 
बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय प्रेमिका  के दो बच्चे हैं। महिला के पति की मौत बीमारी से हो गयी थी। महिला अपने दोनों बच्चों को ससुराल में छोड़कर अपनी मां के साथ रह रही है। इसी बीच फोन पर उसकी जान पहचान असम राज्य के बोंगाईगांव के रहने वाले सुनीराम किस्कू से हुई। दोनों में प्रेम संबंध बढ़े। पिछले साल सुनीराम उसे लेकर अपने घर बोंगाईगांव भी गया था। वहां उसे पता चला कि सुनीराम पहले से शादीशुदा है और दो बच्चे हैं। वह कुछ महीने तक बोंगाईगांव में रही फिर वापस आ गई। 


ओरोपी से हो रही पूछताछ 
इधर 20 दिन पहले सुनीराम महिला को वापस लेने आया तो उसने साफ इनकार कर दिया। परिजनों के अनुसार सुनीराम ने महिला को धमकी दी थी कि वो उसे जलाकर मार देगा। इसके बाद 26 फरवरी सोमवार की रात लगभग 12:00 बजे के आसपास सुनीराम महिला के घर में प्रवेश कर गया। जहां उसने अपनी प्रेमिका और उसकी मां पर पेट्रोल डालकर आग लगी दी। इस घटना को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी आकाश भारद्वाज ने बताया कि ये प्रेम प्रसंग का मामला है। सुनीराम किस्कु को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है।