logo

BJP प्रत्याशी सीता सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट से किया नामांकन

BJP प्रत्याशी सीता सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट से किया नामांकन

द फॉलोअप डेस्कः 
दुमका लोकसभा सीट से सीता सोरेन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी सहित कई अन्य भाजपा के लोग मौजदू रहे। नामांकन के बाद एक सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए हैं। इसा दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पीएम मोदी ने जिता काम किया है उतना किसी ने नहीं किया। हेमंत सोरेन अपनी करनी की वजह से जेल में हैं। झारखंड सरकार विकास विरोधी है। कांग्रेस की गोद में झामुमो खेल रही है। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सीता सोरेन के लिए वोट की अपील की है। बता दें कि दुमका में 1 जून को मतदान होना है। सीता सोरेन का सीधा मुकाबला नलिन सोरेन से होगा। 

Tags - Dumka News Dumka Latest News Dumka News Update Dumka Lok Sabha SeatSita soren