logo

garhwa news की खबरें

गढ़वा में डेढ़ करोड़ के जेवर की लूट, मामले की जांच के लिए SIT का गठन

गढ़वा में अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में करीब डेढ़ करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

आज सीएम हेमंत पहुंचेंगे गढ़वा, 2 दर्जन से ज्यादा योजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिन तक पलामू प्रमंडल दौरे पर रहेंगे। आज गढ़वा पहुंचने वाले हैं। वह यहां आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत आयोजित कार्यक्रमा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे।

महिला को चरित्रहीन बोल मारे जूते, थूक चटवाया; हुक्का-पानी बंद

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र का से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला को पंचायत में डायन और चरित्रहीन बताकर न सिर्फ उससे दुर्व्यवहार किया, बल्कि भरी सभा में उससे थूक कर चटवाया गया।

लव-अफेयर से नाराज पिता ने बेटी की मारी गोली, मौत

गढ़वा में पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बेटी के प्रेम प्रसंग से पिता नाराज थे।

शादीशुदा गर्लफ्रेंड को घर लाकर भाग गया प्रेमी, हाई वोल्टेज ड्रामा

गढ़वा जिले में एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। वह दो दिनों तक धरने पर बैठी रही, लेकिन प्रेमी के घरवालों ने उसे रखने से इंकार कर दिया।

महिला के शव को चूहों ने कुतरा, अस्‍पताल प्रबंधन ने दी ये सफाई

गढ़वा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया है। मामला जिले के सदर अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में रखे गए एक महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया।

जंगल में मिला 10 लाख के इनामी नक्सली का शव, हत्या की आशंका

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के भंवराहा जंगल से सोमवार को 10 लाख के इनामी नक्सली का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान जेजेएमपी के एरिया कमांडर छोटेलाल यादव (40) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक लकड़ी लेने गई महिलाओं की सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस को इ

देर रात गढ़वा जेल में छापेमारी से कैदियों के बीच मचा हड़कंप, मिली ऐसी-ऐसी वस्तु

राज्य में अपराधियों की साजिशों पर लगाम लगाने के लिए इन दिनों झारखंड पुलिस एक्टिव हुई है। हर दिन अलग-अलग जिले के मंडल कारा (जेल) में छापेमारी की जा रही है। बुधवार को गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में देर रात गढ़वा मंडल कारा के सभी

थाने में पूछताछ के दौरान शख्स की मौत, परिजनों ने पुलिस पर टॉर्चर का लगाया आरोप

गढ़वा जिले के सदर थाना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के लापरवाही से उसकी मौत हुई है। मृतक का नाम ब्रजेश प्रजापति है। दरअसल ब्रजेश को जमीन विवाद मामले में थाना पहुंचा था।

बालू माफियाओं ने सीओ पर किया जानलेवा हमला, 30-40 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज 

गढ़वा जिले में बालू माफियाओं का तांडव जारी है। एनजीटी की रोक के बावजूद अवैध खनन किया जा रहा है। शनिवार को माफियाओं के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एक बड़ी घटना घटी। माफियाओं ने मझिआंव प्रखंड के सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता पर जानलेवा हमला कर दिया है।

यात्रियों से भरी बस 20 फीट नीचे खाई में गिरी, 22 लोग..

गढ़वा जिले में दर्दनाक घटना घटी है। मझिगांवा से गढ़वा जाने वाली बस घोड़दाग मोड़ पर पलट गई। पूरी बस यात्रियों से भरी हुई थी, इस कारण दर्जनों लोग घायल हो गये। बस जहां पलटी वहां गहरी खाई थी। जिसके कारण बस का पहिया ऊपर हो गया।

गढ़वा : दुकान से बिस्किट लेने गया बच्चा नहीं लौटा घर, तेंदुए ने ली जान

रमकंडा थाना क्षेत्र के रोदो गांव में एक पांच साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। तेंदुए ने बच्चे के शव को पूरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया है। बताया जा रहा है कि शाम में वह बिस्किट लेने दुकान गया था इसी दौरान यह घटना घटी।

Load More