logo

गढ़वा में नर्सिंग छात्रा से छेड़खानी, जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास; शोर मचाने पर भागा युवक

गढ़वा में नर्सिंग छात्रा से छेड़खानी, जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास; शोर मचाने पर भागा युवक

गढ़वा: 
Garhwa News: गढ़वा जिले के रंका थाना (Ranka Police Station) क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज (Nursing College) जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी और उसे जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बरवाही जंगल (Barwahi Jungle) के समीप की बताई जा रही है। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। छात्रा के परिजनों ने मामले की शिकायत रंका थाना में की है। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के अनुसार, वह अपने घर से रंका स्थित नर्सिंग कॉलेज जाने के लिए निकली थी। घर से कुछ दूर पैदल चलने के बाद वह ऑटो पकड़ने जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया और वहां से आगे बढ़ने का प्रयास किया।

हाथ पकड़कर बाइक पर बैठाने का आरोप
शिकायत के अनुसार, युवक ने छात्रा का पीछा किया और उसका हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। छात्रा ने आरोप लगाया है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने की आशंका से युवक मौके से फरार हो गया। छात्रा ने अपनी शिकायत में युवक की पहचान मोख्तार अंसारी के रूप में की है। वह कटरा गांव का रहने वाला बताया गया है। घटना के बाद छात्रा ने रंका थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना के संबंध में छात्रा के बयान, घटनास्थल और लगाए गए आरोपों का सत्यापन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Garhwa NewsRanka Police StationJharkhand CrimeMolestation CaseGarhwa Crime News