logo

बोकारो के गोमिया में घुसा 35 जंगली हाथियों का झुंड, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

बोकारो के गोमिया में घुसा 35 जंगली हाथियों का झुंड, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

गोमिया/बोकारो:

बोकारो के गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़की पन्नू इलाके में जंगली हाथी घुस आये हैं। झुंड में कुल 35 हाथी हैं। जिला प्रशासन और वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। डीसी अजयनाथ झा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार और संलग्न पदाधिकारी संदीप शिंदे ने लोगों से कहा कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। 

चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील
अधिकारियों ने कहा है कि हाथियों की मौजूदगी वाले इलाकों से बाइक, साइकिल या पैदल आवागमन करना जोखिम भरा हो सकता है। ग्रामीणों से वन विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के नजदीक ना जाएं। उनकी तस्वीरें खींचने या वीडियो बनाने की कोशिश ना करें। हाथियों को उकसाने की कोशिश ना करें। अधिकारियों ने किसी भी आपात स्थिति में  तत्काल स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को सूचित करने को कहा है। 
 

Tags - Bokaro NewsJharkhand NewsElephant in BokaroBokaro News UpdateJharkhand Bokaro News