राजधानी रांची सहित राज्य भर में फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को काफी परेशानी होती है। एक ओर सड़क जाम के कारण इन्हें प्रशासनिक कार्रवाई उठानी पड़ती है तो दूसरी ओर ट्रैफिक को लेकर भी इन पर सवाल उठते रहते हैं। मगर फुटपाथ दुकानदारों के लिए एक अच्छी खबर है।
साहिबगंज में अवैध खनन के मामले को लेकर जांच कर रही ईडी ने फिर बड़ा खुलासा किया है। लगातार हो रही जांच व कई लोगों की गिरफ्तारी के बावजूद अवैध खनन का कार्य जारी है। ऐसे में ईडी ने साहिबगंज एसपी को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शुक्रवार को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुलाकात की। राज्यपाल इन दिनों नई दिल्ली में है। ऐसे में अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में ही उनसे मुलाकात की।
राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रांची जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयासरत है। सड़क हादसे कम से कम हों इसके लिए इन दिनों लगातार चेकिंग अभियान चलाने के साथ वाहन चालकों को सड़क हादसे को लेकर जागरूक भी किया जाता है।
सूबे के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार को चेन्नई से रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचेगा। सीएम हेमंत सोरेन खुद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाकर उनके पार्थिव शरीर को लेकर विधानसभा प
झारखंड की पूर्णिमा लिंडा मॉस्को स्टार वुशु प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी। दरअसल राज्य की वुशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा का चयन मॉस्को स्टार वुशु प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत ने फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ वाटर जारी किया है। दरअसल अभिनेत्री को समन जारी किया गया था।
झारखंड खेल प्राधिकरण रांची के तत्वावधान में नवसृजित सेंटर फॉर एक्सेलेंस फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए पहली बार चयन प्रक्रिया शुरू होगी। बालक एवं बालिका वर्ग के 16 वर्ष से 22 वर्ष तक के खिलाड़ियों का चयन होगा। 8 अप्रैल से 29 अप्र
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीए से झारखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की।
राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गुरुवार को ट्रैफिक एसपी हरीश बिन जमा और डीटीओ प्रवीण कुमार प्रकाश ने निजी स्कूलों के प्राचार्यों व ट्रांसपोर्ट इंचार्ज के साथ बैठक की। शिक्षा मंत्री के निधन के शोक संदेश के साथ बैठक को संक्षिप्त रूप से किया गया।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को राहत नहीं मिली। ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में गुरुवार को पेशी बिरसा मुंडा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। अदालत ने वीरेंद्र की न्य
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने, अडाणी के साथ प्रधानमंत्री के संबंध, महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजे हैं। कांग्रेस ने पोस्टकार्ड भेजकर पांच सवालों का जवाब पीएम से मागा ह