logo

राज्यपाल राधाकृष्णन से दिल्ली में मिले अर्जुन मुंडा, इन योजनाओं पर हुई चर्चा

0832.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शुक्रवार को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुलाकात की। राज्यपाल इन दिनों नई दिल्ली में है। ऐसे में अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में ही उनसे मुलाकात की। बताया जा रहा है कि राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री के बीच झारखंड में जनजातियों के विकास के निए संचालित विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में व्यापक चर्चा हुई। 

प्रधानमंत्री से मिले थे राज्यपाल
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पीएम से झारखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, आवास इत्यादि योजनाओं की स्थिति से  अवगत कराया। साथ ही राज्य में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में विकासात्मक गतिविधियों सुरक्षा की भी जानकारी दी। राज्य के हवाई और रेल नेटवर्क-कनेक्टिविटी के विस्तार पर भी चर्चा हुई राज्यपाल से झारखंड के बारे में जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री ने राज्य के समग्र विकास के लिए सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वस्त भी किया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT