द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की पूर्णिमा लिंडा मॉस्को स्टार वुशु प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी। दरअसल राज्य की वुशु खिलाड़ी पूर्णिमा लिंडा का चयन मॉस्को स्टार वुशु प्रतियोगिता के लिए हुआ है। फिलहाल पूर्णिमा वर्तमान में इंडिया कैंप के लिए मेरठ में हैं। पिछले दिनों मेरठ में आयोजित इंडिया टीम के चयन ट्रायल में झारखंड की पूर्णिमा लिंडा को शामिल किया गया। इस कैंप के बाद पूर्णिमा मॉस्को में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

दो से आठ मई तक होगी प्रतियोगिता
मॉस्को में प्रतियोगिता का आयोजन दो से आठ मई तक होना है। इधर, पूर्णिमा के चयन पर झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. प्रदीप वर्मा, उदय साहू, शिवेंद्र दुबे, डॉ. कविता सिंह, अमर प्रियदर्शी, रत्नेश कुमार, मिथलेश साहू, मनोज साहू, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, शैलेन्द्र दुबे, दीपक गोप और रजि अहमद आदि ने शुभकामनाएं दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT