logo

पैसा लेकर नहीं लौटाने की आरोपी अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ जारी  हुआ वारंट

1536.jpg

द फॉलोअप डेस्क

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत ने फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ वारंट जारी किया है। दरअसल अभिनेत्री को समन जारी किया गया था। लेकिन इसके बावजूद कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर यह वारंट जारी हुआ है। जानकारी के अनुसार मामले में अगली सुनवाई की तिथि कोर्ट ने 15 अप्रैल निर्धारित की है।

जानें क्या है पूरा मामला
हरमू हाउसिंग कॉलोनी के अजय कुमार सिंह की वर्ष 2017 में अभिनेत्री अमीषा पटेल से मुलाकात हुई थी। जिसमें अमिषा ने अजय को फिल्मों में पैसे लगाने का ऑफर दिया थाअजय के आरोपों के मुताबित उन्होंने फिल्म देशी मैजिक बनाने के नाम पर अमिषा पटेल के अकाउंट में ढाई करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बताते चलें कि अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। अमिषा के द्वारा फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं दिए जाने को लेकर अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराई हैजिसमें उन्होंने कहा है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। अभिनेत्री की ओर से उन्हें जो चेक दिया गया था वह भी बाउंस हो गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT