logo

रांची में रफ्तार का कहर : स्कॉर्पियो नाले में गिरी, स्कूल में घुस गया टैंकर, शुक्र है कि बच्चे…

0722.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रांची जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयासरत है। सड़क हादसे कम से कम हों इसके लिए इन दिनों लगातार चेकिंग अभियान चलाने के साथ वाहन चालकों को सड़क हादसे को लेकर जागरूक भी किया जाता है। इन सबके बावजूद रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। दो दिन में तीन सड़क हादसे हुए। जिसमें एक व्यक्ति की जान गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। दरअस गुरुवार की दे रात एक बाइक सवार की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। वहीं, शुक्रवार की सुबह धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी एरिया में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। बताया जा रहा है कि उसमें 5 लोग सवार थे, सभी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी, अचानक सामने से एक जानवर गुजरने लगा। उसे बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो नाले में गिर गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो आनन-फानन में एंबुलेंस मंगाई गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि दो घायलों की स्थिति ज्यादा गंभीर है।

स्कूल में नहीं थे बच्चे, नहीं तो होता बड़ा हादसा
नामकुम रिंग रोड में अनियंत्रित टैंकर शुक्रवार को एक स्कूल में घुस गया। रफ्तार ऐसी थी कि स्कूल भवन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में टैंकर चालक भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया। मगर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लागों को शांत कराया। लोगों का कहना था कि गनीमत रही कि जिस समय टैंकर स्कूल में घुसा उस वक्त न तो कोई बच्चा था और न ही कोई व्यक्ति परिसर में था। अगर होता तो निश्चित रूप से बड़ी घटना घट सकती थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT