झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी संख्या 196/2025 की जांच पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति आनंदा सेन की अदालत ने पुनित अग्रवाल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिया।
आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बरियातू में एक बैठक को संबधित करने पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सक समुदाय को आगे आना होगा।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय, पलामू की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्यपाल संतोष गंगवार के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
तेतुलिया लैंड स्कैम मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) बोकारो के व्यवसायी और आरोपी पुनीत अग्रवाल से तीन दिनों तक पूछताछ करेगी।
राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने आज एक प्रेस बयान में चुनाव आयोग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से आयोग की निष्पक्षता संदिग्ध रही है, जो भारत जैसे मजबूत लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक है।
झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने आज अपने आवास पर इबरार अहमद द्वारा लिखित पुस्तक 'वक्फ और सियासत' का लोकार्पण किया। यह पुस्तक वक्फ प्रबंधन और भारतीय राजनीति में इसकी भूमिका के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालती है।
साहिबगंज के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के मयूरकोला पंचायत स्थित बधईटांड़ गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।
छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा से लेकर झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों तक फैले आदिवासी समाज में उत्तराधिकार का अधिकार अब तक पुरुषों तक सीमित रहा है। ‘हमारी बहन-बेटियाँ हमारी अमानत हैं, लेकिन ज़मीन पर उनका हक नहीं’ यह कथन कई आदिवासी समुदायों की
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन का झारखंड दौरा एक बार फिर रद्द कर दिया गया है। वह 28 जुलाई को रांची आने वाले थे, लेकिन अब यह दौरा स्थगित कर दिया गया है।
झारखंड के अधिकांश कोयला आधारित बिजली घरों के लिए अब फ्ल्यू गैस डीसल्फराइजेशन (एफजीडी) तकनीक लगाना अनिवार्य नहीं रह गया है।
जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के गोरायनाला दास टोला में एक 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की।
देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली मंजू देवी को ऑनलाइन कुत्ता खरीदना भारी पड़ गया। डिलीवरी के नाम पर साइबर ठगों ने उनसे 40 हजार रुपये ठग लिए।