logo

तेतुलिया जमीन घोटाला : जेल में बंद व्यवसायी पुनीत अग्रवाल से ED करेगी 3 दिन पूछताछ

ED0321.jpg

रांची 
तेतुलिया लैंड स्कैम मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) बोकारो के व्यवसायी और आरोपी पुनीत अग्रवाल से तीन दिनों तक पूछताछ करेगी। इसके लिए एजेंसी ने गुरुवार को रांची स्थित PMLA स्पेशल कोर्ट में आवेदन दिया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। पूछताछ की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी और यह जेल के भीतर ही की जाएगी। गौरतलब है कि पुनीत अग्रवाल को वन भूमि की धोखाधड़ी से जुड़ी एक बड़ी साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले, ED इसी मामले में आरोपित इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन से भी पूछताछ कर चुकी है।
यह मामला बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा क्षेत्र में स्थित 100 एकड़ से अधिक वन भूमि के फर्जी कागजात तैयार कर उसे अवैध रूप से खरीदने और बेचने से जुड़ा है। ED ने इस केस में ECIR संख्या 6/2025 दर्ज की है और जांच जारी है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest