logo

महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर टाटा मैजिक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर टाटा मैजिक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

गिरिडीह
महेशमुंडा से गिरिडीह आने के क्रम में पांडेडीह मोड़ के पास शनिवार को एक टाटा मैजिक वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की तत्परता और दमकल विभाग के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।  घटना की पूरी जानकारी 
वाहन चालक मिथलेश कुमार बताते है कि अचानक सीएनजी सिलेंडर फटने से आग लग गई। उन्होंने बताया कि वह पटना से एक मोबाइल टावर का ट्रांसफार्मर और अन्य सामान लेकर गिरिडीह आ रहा था। पांडेयडीह मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक वाहन में आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें अपनी जान बचाने के लिए वाहन से कूदना पड़ा। देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की तत्परता और दमकल के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 
घर लौटने तक के लिए भी पैसे नहीं है वाहन चालक पास
चालक ने बताया कि वाहन के अंदर रखा उनका मोबाइल फोन, नकदी और अन्य जरूरी सामान भी निकालने का मौका नहीं मिला और सब कुछ आग में जलकर राख हो गया। अब उनके पास घर लौटने तक के लिए पैसे भी नहीं बचे हैं। घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने से वाहन जल कर खाक हो गया । प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags - Giridih News Vehicle Fire Jharkhand News Road Accident Breaking News