logo

देवघर में ऑनलाइन कुत्ता खरीदना महिला को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने उड़ाए 40 हजार 

cyber_crime2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली मंजू देवी को ऑनलाइन कुत्ता खरीदना भारी पड़ गया। डिलीवरी के नाम पर साइबर ठगों ने उनसे 40 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने इस घटना की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई है। मंजू देवी ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के कहने पर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए एक पालतू कुत्ते की बुकिंग की थी। उन्हें 23 जुलाई को डिलीवरी मिलनी थी। उसी दिन एक अनजान शख्स ने उन्हें फोन किया और खुद को डिलीवरी एजेंट बताया। 

उसने कहा कि कुत्ते की डिलीवरी से पहने कुछ चार्ज और सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। साथ ही यह भी कहा कि अगर तुरंत भुगतान किया जाए, तो स्पेशल ऑफर भी मिलेगा। महिला ने ठग की बातों में आकर उसके द्वारा भेजे गए QR कोड पर 4 बार कुल 40 हजार रुपये भेज दिए। लेकिन शाम तक जब कोई डिलीवरी नहीं हुई और कॉल करने वाले ने फिर से पैसे की मांग की, तब उन्हें शक हुआ कि उनके साथ ठगी हो गयी है। इसके बाद मंजू देवी अपने पति के साथ देवघर साइबर थाना पहुंचीं और पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। 

Tags - Jharkhand News Deoghar News Deoghar Latest News Deoghar Hindi News Cyber Fraud