logo

फिर टला केंद्रीय गृह सचिव का झारखंड दौरा, 28 जुलाई को आने वाले थे रांची

GOVIND.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन का झारखंड दौरा एक बार फिर रद्द कर दिया गया है। वह 28 जुलाई को रांची आने वाले थे, लेकिन अब यह दौरा स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, दौरा रद्द होने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। इस दौरे के दौरान केंद्रीय गृह सचिव को राज्य के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करनी थी। इस बैठक में पुलिस आधुनिकीकरण, नक्सल उन्मूलन और कानून व्यवस्था से जुड़े 12 अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी। गौरतलब है कि गोविंद मोहन का यह दौरा दूसरी बार रद्द हुआ है। इससे पहले अप्रैल महीने में भी उनका झारखंड आना तय था, लेकिन तब भी दौरा आखिरी वक्त में टाल दिया गया था। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Union Home Secretary Govind Mohan Jharkhand tour postponed