अरगोड़ा थाना क्षेत्र के मंगलम अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी राकेश रंजन मौत की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा ली। इस मामले में पुलिस की जांच में नया खुलासा हुआ है। राकेश की पत्नी ने ही उसकी हत्या की थी।
लूटपाट की घटना में शामिल एक अपराधी को रांची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मांडर निवासी 19 वर्षीय अपराधी रोहित गोप की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
गूगल पर कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कराकर ठगी करने वाला साइबर ठग को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) झारखंड की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी कुमारी की हत्या के मामले में मंगलवार को टाटीसिल्वे थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। हत्या का आरोप पीयूष तिवारी पर लगा है। एफआईआर मृतका के पिता विजय राम की ओर से दर्ज कराई गई है।
पिपरवार थाना अंतर्गत एनके एरिया सीसीएल के पूर्णाडीह परियोजना के कांटा घर में बीती रात चोरी की घटना घटी है। अज्ञात चोरों ने कांटा घर का दरवाजा तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरा, यूपीएस सहित 23 बैटरी चुरा लिया है।
दुनियाभर में तबाही माचाने वाला मानव निर्मित कोरोना वायरस को चीन में ही तैयार किया गया था। इस बात का खुलासा चीन के वुहान की रिसर्च लैब में काम करने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक एंड्र्यू हफ ने किया है।
चास के फुटपाथ दुकानदार इस बार मेयर प्रत्याशी गौरी रानी को अपना समर्थन देंगे। इसका निर्णय रविवार को चास के जोधाडीह मोड़ स्थित राम रुद्रा स्कूल के प्रांगण में हुई फुटपाथ दुकानदार व्यवसायिक संघ की बैठक में लिया गया।
राजधानी के एदलहातू इलाके में बधाई के पैसे लेन-देन को लेकर किन्नर और स्थानीय लोगों बीच जमकर मारपीट हुई। बुधवार को बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू में हुई इस घटना में पांच किन्नर और स्थानीय लोग भी घायल हैं।
चतरा शहर में नए बैंकों का खुलना चतरा जिला के लिए गर्व की बात है। ये बात राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने बंधन बैंक के उद्घाटन समारोह में कही है। इस समारोह में उन्होंने शाखा प्रबंधक को बधाई दी।
ची के कांके रोड में स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में संविधान दिवस मनाया गया। जहां अधिकारिय़ों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति समर्पित रहने, मूल कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक अनुपालन करने तथा संवैधानिक आदर्शों के प्रति आदर करने की शपथ दिलायी गई।
राहुल गांधी के नेतृत्व में तकरीबन दो महीने पहले ये भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी में हुई थी। अब तकरीबन 2,000 किलोमीटर का सफर तय कर के तमिलनाडु केरल आंध्र प्रदेश तेलंगाना महाराष्ट्र होते हुए मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा में लाखों ल
बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में ठाकुरगांव की ओर से चार पहिया वाहन से पिठौरिया की ओर आ रहे दो अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में बोकारो जिले के पेटरवार निवासी तौसीफ रजा और बीरबल कुमार सिंह हैं।