logo

रांची : बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे अपराधी, हथियार के साथ हुए गिरफ्तार

1320.jpg

रांची :

बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में ठाकुरगांव की ओर से चार पहिया वाहन से पिठौरिया की ओर आ रहे दो अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में बोकारो जिले के पेटरवार निवासी तौसीफ रजा और बीरबल कुमार सिंह हैं। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक गोली, दो मोबाईल फोन और एक महिंद्रा जायलो कार बरामद किया गया है। इस संबंध में गुरुवार को ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में ठाकुरगांव की ओर से चार पहिया वाहन से पिठौरिया की ओर आ रहे है। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जीदू बरवाटोली के पास पिठौरिया ठाकुरगांव रोड में चेकिंग करना शुरु किया। इस दौरान एक महिंद्रा जायलो कार को रोका गया। इसमें बैठे दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। जबकि, दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी और लूट की घटना में पहले भी वे जेल जा चुके है। ग्रामीण एसपी ने कहा कि फरार हुए अन्य दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।