झारखंड में 16 फरवरी को चंपाई कैबिनेट का विस्तार हो गया है। आज मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली जाने वाले हैं। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दिल्ली जाएंगे।
JSSC की ओर से प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के विज्ञापन में संशोधन किया गया है। यह संशोधन झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा नियुक्ति नियमावली में किये गये बदलाव के बाद किया गया है।
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के करीबी विनोद सिंह का मोबाइल और कंप्यूटर राज उगल रहा है। विनोद सिंह के वाट्सएप चैट में इतने सबूत हैं कि वह जमीन घोटाला से होकर अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से होते हुए भवन निर्माण विभाग और नगर-निगम सहित अन्य विभागों के टेंडर मैनेज क
कांग्रेस के 12 विधायक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आवास पहुंच गए हैं। दरअसल, चंपाई मंत्रीमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस के 17 विधायकों में से 12 विधायक आक्रोशित हैं।
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता सीधे मोहराबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचे,
झारखंड कांग्रेस के नाराज विधायकों ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को मांग पत्र सौंपा है। उस मांग पत्र में 12 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। मांग पत्र में कुछ शर्तें लिखी गई है।
कांग्रेस के नाराज विधायक राजभवन पहुंच गये हैं। हालांकि उनके अंदर नाराजगी अब भी कायम है लेकिन लोगों तक इसका खराब संदेश जाता इसलिए विधायक राजभवन पहुंचे हैं।
विधायकों ने आलमगीर आलम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायकों की मांग है कि आलमगीर आलम को विधायक दल के नेता के पद से हटाया जाए। इसके साथ ही तीनो मंत्री को जल्द हटाया जाए। खबर यह भी सामने आ रही है कि देर रात कांग्रेस MLA दिल्ली कूच करेंगे।
आज चंपाई कैबिनेट का विस्तार होना है। कांग्रेस अपने मंत्रियों में किसी भी तरह के फेरबदल को तैयार नहीं है। पुराने मंत्रियों को ही कैबिनेट में जगह दी जाएगी। फिलहाल कांग्रेस के 10 विधायक सर्किट हाउस में है।
चंपाई सोरेन सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार होना है। इससे पहले कांग्रेस के सभी विधायकों को सर्किट हाउस बुलाया गया।
आज चंपाई सोरेन कैबिनेट का विस्तार होना है। नये मंत्रिमंडल में कई नये चेहरों को शामिल करने की बात सामने आ रही है। लेकिन फिलहाल जो जानकारी सामने निकलकर आई है उसके अनुसार कांग्रेस कोटे के मंत्री नहीं बदले जाएंगे।
JSSC-CGL प्रश्नपत्र लीक मामले में शामिल पांच छात्रों को हिरासत में लेकर एसआइटी पूछताछ कर रही थी। पूछताछ में पता चला है कि सोशल साइट्स के जरिये इन लोगों ने प्रश्न पत्र दूसरे को भेजा था।