logo

नाराज विधायक शपथ ग्रहण के बाद राजेश ठाकुर के आवास पहुंचे, कहा- नहीं हुआ है गुस्सा शांत 

congress20.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
कांग्रेस के 12 विधायक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आवास पहुंच गए हैं। दरअसल, चंपाई मंत्रीमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस के 17 विधायकों में से 12 विधायक आक्रोशित हैं। मंत्री पद नहीं मिलने और कांग्रेस के 4 पूर्व मंत्रियों को वापस से मंत्री बनाये जाने पर उन विधायकों में खासा नाराजगी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि सभी 12 विधायक शपथ ग्रहण समारोह के बाद राजेश ठाकुर के आवास पहुंचे हैं। जाहिर है कि मंत्री पद नहीं मिलने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पर दबाव बनाएंगे। 

कांग्रेस के इन विधायकों को फिर से बनाया गया मंत्री 
चंपाई कैबिनेट में कांग्रेस के 4 विधायकों को एक बार फिर से मंत्री बनाया गया है। उनमें रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता और आलमगीर आलम मुख्य रूप से शामिल हैं। इन्हीं चार विधायकों के रिपीट किये जाने पर कांग्रेस के 12 विधायक नाखुश हैं। कई विधायकों ने तो यहां तक कह दिया कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली में आलाकमान से मिलने जा सकते हैं। फिलहाल सभी विधायक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आवास में मौजूद हैं।