logo

शपथ लेने के बाद बन्ना ने कार्यकर्ताओं को लगाया गला, बोले- हेमंत सोरेन के अधूरे कार्यों को करेंगे पूरा

bannagupta.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता सीधे मोहराबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचे, उन्होंने बापू की प्रतिमा को साफ किया फिर उन्हें पुष्पाजली अर्पित कर नमन किया।

बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। डोरंडा आवास पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने बन्ना गुप्ता जिंदाबाद, वीर बन्ना जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया, फिर कार्यकर्ताओं ने मंत्री बन्ना गुप्ता का मूंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता भावुक हो गए और अपने कार्यकर्ताओं को गले लगा लिया जिससे थोड़े देर के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं के आंखे खुशी से भर आई।

बन्ना को मिला स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा 
बता दें कि शुक्रवार की शाम 4 बजे चंपाई कैबिनेट का विस्तार हुआ। झामुमो और कांग्रेस के 8 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। इसमें बन्ना गुप्ता भी शामिल थे। शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनियुक्त मंत्रियों को विभाग भी सौंप दिया गया। बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा मिला। जानकारी हो कि इससे पहले भी बन्ना के पास स्वास्थ्य मंत्रालय था।