logo

कांग्रेस प्रभारी के निवेदन पर राजभवन जाने को तैयार हुए नाराज विधायक

ीोरवपोैोल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
कांग्रेस के नाराज विधायक राजभवन पहुंच गये हैं। हालांकि उनके अंदर नाराजगी अब भी कायम है। अगर नाराज विधायक राजभवन नहीं जाते तो  लोगों तक इसका खराब संदेश जाता इसलिए विधायक राजभवन जाने के लिए तैयार हो गये हैं। बताया जा रहा है कि झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर के निवेदन पर नाराज विधायक राजभवन पहुंचे हैं।

दरअसल आज चंपाई सोरेन कैबिनेट का विस्तार होना है। ऐसे में कांग्रेस के मंत्रियों के चेहरे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो मंत्री पहले थे उन्हीं को चंपाई कैबिनेट में भी जगह मिली है। इसी बात से कांग्रेस के विधायक नाराज हैं। पहले तो उन्होंने कहा था कि वह राजभवन नहीं जाएंगे लेकिन प्रभारी के आग्रह पर विधायक राजभवन जाने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि विधायकों के चेहरे पर नाराजगी साफ देखी जा सकती है।

कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वो लोग दिल्ली जाएंगे। उन्होंने अपनी बातों को आलाकमान के पास रखा है। प्रभारी के आग्रह पर वो लोग राजभवन पहुंचे हैं। नारजगी अब भी कायम है। अब से थोड़ी ही देर के बाद तमाम मंत्री शपथ लेंगे।