logo

CM चंपाई सोरेन आज जाएंगे दिल्ली, राजेश ठाकुर भी होंगे साथ

ीोरहमपोसज.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड में 16 फरवरी को चंपाई कैबिनेट का विस्तार हो गया है। आज मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली जाने वाले हैं। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दिल्ली जाएंगे। दोनों दोपहर 3:45 मिनट पर विस्तारा से रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई और राजेश ठाकुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे। 


बता दें कि कल ही मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया है। कांग्रेस ने अपने पुराने विधायकों पर ही भरोसा जताया है और उन्हें फिर से मंत्री बनाया है। ऐसे में पार्टी के अन्य विधायकों में काफी नाराजगी है। कांग्रेस के विधायकों की नाराजगी जगजाहिर हो गई। कलह इतना बढ़ गया कि एक मंत्री का नाम लिस्ट में आने के बावजूद उनको मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई। वो थे बैजनाथ राम। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 12वें मंत्रीपद पर कांग्रेस अपनी दावेदारी पेश कर रहा है। 


बैठक के बाद हो सकता है निर्णय 
अब देखना होगा कि आज चंपाई सोरेन और राजेश ठाकुर की  मल्लिकार्जुन खड़गे से क्या बातचीत होती है। क्योंकि हो ना हो इन सारे मसलों को लेकर ही दोनों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष से होने जा रही है। कल तो विधायकों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी जाने से मना कर दिया था लेकिन बाद में प्रभारी के निवेदन पर ही वे लोग राजभवन गये थे।