AAP समर्थित उम्मीदवार कुलदीप कुमार चंडीगढ़ के नये मेयर होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले रिजल्ट को कैंसिल करते हुए ये फैसला सुनाया है।
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज गिरिडीह पहुंचेंगे। गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 35 हजार लोगों को अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे।
राजकीय इटखोरी महोत्सव में आज सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में सभी संप्रदाय के धार्मिक स्थलों को संरक्षित किया जायेगा।
आज सीएम चंपाई सोरेन हजारीबाग में अबुआ आवास स्वीकृत पत्र देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये आपको मैं बताना चाहुंगा कि 2019 में हम जनादेश प्राप्त हुआ। सरकार गठन हुआ। 2 साल तक कोरोन रहा हमारी सरकार में। उस समय भी हमारे युवा
जातीय गणना कराए जाने को लेकर SOP बनाया जाए और कैबिनेट के पास रखा जाए। यदि सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो लोकसभा चुनाव के बाद सर्वे का काम शुरू हो सकता है।
दिल्ली पहुंचे नाराज कांग्रेसी विधायकों ने आज वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार से देर रात्रि मुलाकात की। इस दौरान विधायकों से उनकी लंबी वार्ता हुई।
सीएम चंपाई सोरेन इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में आज उन्होंने बन रहे झारखंड भवन का अवलोकन किया। बता दें कि दिल्ली के केंद्र बिंदु कनाट प्लेस में बन रहे नए झारखंड भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
जामताड़ा पुलिस ने 2 मामलों में 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 1 अपराधी एवं 2 मोस्ट वांटेड साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।
झारखंड कांग्रेस के नाराज 8 विधायक आज दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली जाने वालों में अनूप सिंह, दीपिका पांडे, इरफान अंसारी, अंबा प्रसाद, भूषण बाड़ा, राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाडी, सोनाराम सिंकू और उमाशंकर अकेला के नाम हैं।
कांग्रेस के नाराज 8 विधायक रांची के रासो होटल से दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। रवाना होने से पहले इन विधायकों की बसंत सोरेन से होटल रासो में ही मुलाकात हुई।
गिरिडीह में पुलिस ने लूट की योजना बनाते एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने देसी कट्टा औऱ 5 जिंदा कारतूस बरामद किया है।
चंपाई सोरेन की नई कैबिनेट गठन के बाद कांग्रेस के नाराज विधायक बिरसा चौक, एयरपोर्ट रोड के होटल रासो में जमा हो रहे हैं। अभी तक जो नाम सामने आये हैं, उनमें दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला के नाम हैं।