logo

जामताड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी : मिहिजाम में छापेमारी कर 10 साइबर अपराधी पकड़े 

cyber2.jpeg

जामताड़ा 

जामताड़ा साइबर पुलिस (Jamtara Cyber Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने छापामारी कर 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तारियां मिहिजाम के बागजोरी औऱ पिपला गांव से हुई हैं। हालिया दिनों में पुलिस ने एक साथ इतने साइबर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया है। मिली खबर के मुताबक ये गिरफ्तारियां पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी हैं। अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है और इनके पास से लैपटॉप, बाइक औऱ Wi-Fi Dongle सहित कई और चीजें बरामद की गयी हैं। पुलिस महकमे ने इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी बताया है।

ये अपराधी किये गये गिरफ्तार  
साइबर थाना के एसपी जामताड़ा अनिमेष नैथानी ने बताया कि मिहिजाम थानान्तर्गत ग्राम बागजोरी एवं पिपला में साइबर अपराधियो के विरुद्ध छापामारी की गयी। इस दौरान 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 20 फर्जी मोबाईल,31 सिम, एक Wi-Fi Dongle, एक लैपटॉप, दो बाइक बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम मुन्ना अंसारी, फिरोज अंसारी, सुल्तान अंसारी, आमिर अंसारी, इमरान अंसारी, महबूब अंसारी, जावेद अख्तर, रहीम अंसारी, इमरान अंसारी, और जमाल अंसारी हैं। सभी साइबर अपराधी को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।


 

इस तरह लोगों से करते थे ठगी 
साईबपर पुलिसन बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का लोगों को ठगने का तरीका कुछ अलग है। ये लोग फोन पे पर कैश बैक आने के नाम पर लोगों को झांसा देते थे। वे फर्जी बैंक अधिकारी और कंपनी एजेंट बनकर लोगों को जाल में फंसाते थे। कैश बैक आने के नाम पर क्यूआर मंगाते थे और इसके जरिये बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा लेते थे। सभी गरिफ्तार अपराधियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में जुट गयी है।