बिहार में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरु कर दिया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में पारा 4 से 6 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।
बिहार में अगले दो दिनों तक यानि 9 और 10 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
बिहार की राजधानी पटना समेत 20 जिलों में आज बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों चेतावनी जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान गरज-चमक के साथ ओलावृष्टी की भी संभावना है।
बिहार में मौसम लगातार अपनी करवटें बदल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आज राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बिहार में मौसम लगातार अपनी करवट बदलता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक ओर दिन में लोगों को तेज धूप सता रही है तो वहीं शाम होते ही मौसम बदल जा रहा।