logo

बिहार के सभी जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में अलर्ट

मैसम_न्यू1.jpg

Bihar Weather:
बिहार के सभी जिलों में मंगलवार को मौसम विभाग ने आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 5 दिनों तक मानसून की स्थिति यथावत बनी रहेगी। इन जिलों में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

इन 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने खासकर चार जिलों किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की माने तो इस दौरान ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं बीते दिन राजधानी पटना, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद समेत कई जिलों में बारिश हुई। बांका, नालंदा और जमुई जिले में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के आसार है। 

अगले 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 
बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों तक मानसून की स्थिति यथावत बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 8 जुलाई को भी पूरे बिहार में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 9 जुलाई को शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार और पूर्णिया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न निकलने, खुले स्थानों में न जाने, पेडों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

Tags - Bihar weather alert Bihar rain alert today Bihar thunderstorm warning