द फॉलोअप,बिहार
बिहार में आज मौसम विभाग ने 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के बाकि जिलों के लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी होगी। मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी किया है उसमें शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

बिहार में मॉनसून कब होगा एक्टिव?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार में अगले 24 घंटे में मॉनसून एक्टिव हो सकता है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। विभाग की माने तो उत्तर बिहार, सीमांचल और कोसी इलाके में इस दौरान अच्छी बारिश हो सकती है।