द फॉलोअप,बिहार
बिहार में मौसम विभाग ने आज राज्य के 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 8 जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी है। इस दौरान राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश तो कुछ क्षेत्रों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग की माने तो अगले चार-पांच दिनों के दौरान कई हिस्सों के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है, हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।
इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सारण, सीवान, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं राजधानी पटना समेत बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, गयाजी और नवादा में येलो अलर्ट की चेतावनी है।

पिछले 24 घंटे का तापमान?
बीते मंगलवार को राज्य का सबसे अधिकतम तापमान भभुआ में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डेहरी में 42.4, छपरा में 40.3, औरंगाबाद में 40.8, पटना में 38.4, गयाजी में 39 और भागलपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।