द फॉलोअप,बिहार
मौसम विभाग ने आज बिहार 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि बाकि के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सीमांचल के दो जिलों किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के उत्तरी भागों के कई जिलों में भी झमाझम बारिश होगी। इस दौरान तेज आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
.jpeg)
इन 12 जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका शामिल है। वहीं बाकि के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। खासकर किसानों को इस दौरान खेतों में न जाने की सलाह दी है।

28 जून से मॉनसून एक्टिव होने की है संभावना
वहीं बीते देर रात राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि उमस भरी गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 जून से राज्य में मॉनसून एक्टिव हो सकता है।