द फॉलोअप,बिहार
बिहार में अगले 48 घंटे बाद मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बिगड़ते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग की माने तो खासकर उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
.jpg)
इन जिलों में भारी बारिश
राज्य के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
.jpg)
बिहार में अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 जून को उत्तर-पूर्वी जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग ने इन जिलों में मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं 19 जून को पूरे बिहार में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर जिलों में ऑरेंज अलर्ट और दक्षिणी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।