logo

बिहार के 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 9 जून तक IMD अलर्ट 

mausam11.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में आज 27 जिलों में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने 7 से 9 जून तक बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। भी बादल छाए रहने, हल्की बारिश तथा तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम का दोहरा मिजाज
बिहार में एक तरफ जहां कुछ जिलों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, तो वहीं कई इलाकों में भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिकतम तापमान रोहतास जिले के डेहरी में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बक्सर, कैमूर, छपरा और पटना समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से जमुई, मुंगेर, बांका और बक्सर में एक-एक व्यक्ति की मौत होने की भी सूचना है। 

प्री-मानसून गतिविधियां तेज
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर और पूर्वी बिहार में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं पहुंच रही हैं, जिससे बादल बन रहे हैं और बारिश हो रही है। वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। शनिवार को राजधानी पटना में बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली।

Tags - Bihar weather alert Bihar rain alert Bihar thunderstorm warning IMD Bihar alert