logo

बिहार के 26 जिलों में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

मैसम_न्यू_1.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में आज मौसम विभाग ने 26 जिलों में आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर 5 जिलों पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा और वैशाली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। इस दौरान मेघ-गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है।  

इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट 
मौसम विभाग की तरफ से जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, गया, नवादा, कैमूर, औरंगाबाद और रोहतास शामिल है। बिगड़ते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने   इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
इसके अलावा राज्य के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो, अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम की स्थिति यथावत बनी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

Tags - Bihar weather alert Bihar orange alert Bihar rain alert