logo

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी; 2 जून के बाद से बढ़ेगा पारा

नमन3.jpg

द फॉलोअप,बिहार 
बिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने के साथ  बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जबकि 2 जून के बाद से राज्य के कई हिस्सों में तापमान 42 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव के कारण दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिसके कारण  राज्य के अलग-अलग जिलों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

2 जून के बाद चढ़ेगा तापमान 
हालांकि लोगों के गर्मी से राहत कुछ ही दिनों तक मिलेगी क्योंकि मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर से राज्य के कई हिस्सों में 2 जून के बाद से अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना समेत  गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद और लखीसराय समेत दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

Tags - Bihar Weather Alert IMD Yellow Alert Bihar Rain Forecast Thunderstorm Warning Bihar