बिहार में “पटना जू” दो दिनों के लिए बंद रहेगा। 52 सालों में पहली बार है कि जू बंद रहेगा। आंधी-बारिश के कारण बंद रहेगा। जू परिसर में 30 से अधिक पेड़ जड़ से उखड़कर गिरे हैं।
बिहार में तरबूज खाने से एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ी। आनन-फानन में परिवार के कुछ सदस्य और आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर बताई है
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार देर रात घर में बिजली ठीक करते समय चपेट में आया और मौत हो गई। 7 मई को हुई थी शादी।
पटना में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये अनुग्रह राशि प्रदान की है।
बिहार में आज भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
भागलपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 31 साल पहले मर चुकी महिला पर FIR किया गया। घटना सबौर थाना क्षेत्र के वार्ड नं-8 का है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से आज भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह शिष्टाचार मुलाकात की और मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी।
नालंदा जिले के राजगीर में डस्टबिन रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरु हुआ। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें एक 70 वर्षिय व्यक्ति की मौत हो गई।
औरंगाबाद जिले में आज अलग-अलग जगहों से तीन युवकों को घायल होने की सूचना आई है।
IIT पटना में दर्दनाक हादसा की खबर है। एक छात्र की कैंपस में क्रिकेट खेलते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मृतक, सदाशिवुनी हर्षित पटनायक, मूल रूप से तेलंगाना के हैदराबाद का रहने वाला था।
राजधानी पटना के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कॉलेज प्रशासन द्वारा परीक्षा फॉर्म जमा नहीं लेने को लेकर छात्रों में भारी गुस्सा और नाराजगी है। बीते रात एक छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने की कोशिश की।