logo

बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के 15 जुलाई से भरे जाएंगे आवेदन, जानें क्या होगी पूरी प्रक्रिया

CZXमनमन.jpg

बिहार:
बिहार के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु करने की घोषणा की है। 15 जुलाई 2026 से PMS पोर्टल पर आवेदन भरे जाएंगे। इस आवेदन को भरने के लिए SC, ST, BC और EBC के पात्र छात्र-छात्राएं पीएमएस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने आवेदन शुरू होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी है।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत
इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन भरते समय आय, जाति, आवासीय और बोनाफाइड प्रमाण-पत्र अपने साथ रखने होंगे। विभाग का कहना है कि सभी दस्तावेज पहले से तैयार रहने पर आवेदन प्रक्रिया आसान होगी। साथ ही तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्याओं से बचा जा सकेगा।

आवेदन प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
शिक्षा विभाग ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश पीएमएस पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें। साथ ही समय रहते निर्धारित प्रारूप में दस्तावेज अपलोड करें। छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में सहयोग देना है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो।

Tags - Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Bihar PMS Scholarship