logo

भरत तिवारी मामला  : आरोपी DSP की नई पोस्टिंग पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उठाए सवाल

CHIRAG2.jpg

बिहार:
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी डीएसपी राजेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर सवाल उठाया है। कहा कि जिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हों, उसे नई जिम्मेदारी देना गलत है। ऐसे मामलों में तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शुक्रवार को मंत्री चिराग भरत के पैतृक आवास पहुंचकर भरत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद चिराग ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहर संवेदना वयक्त की। 

 

 

आरोपित अधिकारी को इस तरह पुरस्कृत करना स्वीकार्य नहीं
मंत्री चिराग ने सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपी डीएसपी को नई पोस्टिंग दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हों, उसकी जांच पूरी होने से पहले नई तैनाती करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करेंगे। आरोपित अधिकारी को इस तरह पुरस्कृत करना स्वीकार्य नहीं है। आगे कहा कि व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए निष्पक्ष जांच के साथ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

 

गृह मंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग
मंत्री चिराग ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। इससे पहले दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला उठाया था। इसके अलावा राजगीर में पासवान समाज के दो युवकों की हत्या मामला से भी अवगत कराया। उन्होंने गृह मंत्री से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

Tags - Bharat Tiwari Case Chirag Paswan Statement Bihar Encounter Case